Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

संत श्री सदानन्द जी महाराज के सानिध्य 2 मार्च को खेली जायेगी फूल और अबीर गुलाल की होली 

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 28, 2023 ::  श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के संस्थापक एव संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज होली के सुअवसर पर अपने शिष्यों को होली की बधाई देगे।

आज मंगलवार दिनांक 28 फरवरी 2023 को संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता मे विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग भवन मे संत श्री सदानन्द महाराज के सानिध्य मे होली मिलन सह भजन संकीर्तन प्रवचन कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के लिए संस्था के सदस्यो की एक बैठक का आयोजन किया गया। होली के महान पर्व पर संत श्री के आगमन को लेकर उनके शिष्यो मे काफी उत्साह है। संत श्री सड़क मार्ग से सुबह 8बजे रायगढ से चलकर सुबह 10 बजे उड़ीसा के सुन्दरगढ पहुंचेगे वहा अपने शिष्यों के साथ फाग महोत्सव मनाकर राँची के लिए 11बजे सड़क मार्ग से राँची के लिए प्रस्थान करेगें और राँची सत्संग भवन अपराह्न 04 बजे पहुँचेगे। संत श्री के राँची पहुचने पर उनके शिष्यों के द्वारा संत सदानंद जी महाराज का भव्य स्वागत किया जायेगा।

संत श्री सदानन्द जी महाराज के आगमन के पश्चात होली मिलन का भव्य आयोजन विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमू रोड स्थित सत्संग भवन मे अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक गुरु महाराज के सानिध्य में फूल की होली, अबीर गुलाल की होली खेली जायेगी।

आज की बैठक मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, विशाल जालान, बिष्णु सोनी, पुर्णमल सर्राफ एव इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply