ब्राम्बे, झारखण्ड | अक्तूबर | 02, 2021 :: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक कर्मियों के नेत्र की जाँच की। विश्वविद्यालय मेडिकल की ओर से फ़ार्मासिस्ट प्रभारी यादवेंद्र कुमार यादव अपने सहयोगियों प्रभाकर बेहेरा और संतोष सिंह सहित अन्य लोगों ने नेत्र जाँच शिविर के आयोजन में योगदान दिया। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ शिवेंद्र प्रसाद ने मेडिकल शिविर के प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय में लगातार होने चाहिए।
Related Articles
ठहाका.08 ने कलाकारों को किया ताज़ा
राची, झारखण्ड | जुलाई | 30, 2023 :: राँची रंगमंच के कलाकारों का विशेष मासिक कार्यक्रम ठहाका.08 आज मोरहबादी न्यू एरिया के कौशिकायन मे सम्पन्न हुआ। राँची रंगमंच के 30 कलाकारों से सजे इस ठहाका मिलन के आठवें सीजन मे खूब हँसगुल्ले और ठहाके फूटे। सभी कलाकारों ने जी भर कर हंसी के फवारे छोड़े […]
हिंदी शॉर्ट फिल्म “रानी” विश्व प्रसिद्ध कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में हुई नॉमिनेट
जमशेदपुर, झारखण्ड | फरवरी | 15, 2023 :: झारखंड के कोल्हान के माटी में विभिन्न लोकेशन पर व दिल्ली में मां मनसा फिल्म्स के बैनर तले निर्माण की गई सत्य घटना पर आधारित हिंदी शॉर्ट फिल्म “रानी – एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एवरी रूरल गर्ल” फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध “कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023” में […]
सेना की वर्दी को देखकर होता है अभिमान :: हेमन्त सोरेन ( मुख्यमंत्री )
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 05, 2020 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटवार्ता की। ====================== ★ सेना की वर्दी को देखकर होता है अभिमान ★ सेना में भर्ती के लिए झारखण्ड के युवाओं में है अपार क्षमता — हेमन्त […]



