Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश सिनेमा

हिंदी शॉर्ट फिल्म “रानी” विश्व प्रसिद्ध कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में हुई नॉमिनेट

जमशेदपुर, झारखण्ड  | फरवरी | 15, 2023 ::  झारखंड के कोल्हान के माटी में विभिन्न लोकेशन पर व दिल्ली में मां मनसा फिल्म्स के बैनर तले निर्माण की गई सत्य घटना पर आधारित हिंदी शॉर्ट फिल्म “रानी – एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एवरी रूरल गर्ल” फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध “कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023” में नॉमिनेशन हुआ। यह झारखंड में फिल्मांकन की गई प्रथम सिनेमा है जो कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नामांकन हुआ। इसके पुर्व 2018 में झारखंड में आयोजित प्रथम अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। फिल्म की कहानी झारखंड के भोली भाली आदिवासी युवतियों के शोषण पर आधारित है। गरीब युवतियां रूपए रोजगार के उम्मीद में बड़े शहरों पर जाती है। जिसमें से काफी संख्या में युवतियां मानव तस्करी के शिकार हो जाती है। अनेक युवतियां दलालों के चंगुल में फंस कर बेच दिया जाता है और उनके साथ अमानवीय कृत्य होती है। कुछ युवतियां तो जान बचाकर भाग जाती है और अनेक पीड़ित युवतियां चाहकर भी इस दलदल से बाहर निकल नहीं पाती है। फिल्म में मुंबई, कोलकाता, जमशेदपुर, चांडिल व रघुनाथपुर के कलाकारों ने किरदार निभाया है। मुख्य भूमिका चांडिल के दिवंगत महावीर गोराई, मुंबई के ज्योतिका सिंह व जमशेदपुर के फुरकान खान ने निभाई है।

फिल्म निर्माण में सहयोगी शिक्षाविद डा0 जी पी रजवार व जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक समाजसेवी हरेलाल महतो है। फिल्म के निर्माता चांडिल के सुधीर गोराई व धरणीधर सिंह मुंडा, निर्देशक संजय गोराई, लेखक मुंबई के सिराज अहमद है। डीओपी मुंबई के बिनोद विश्वकर्मा व दिलीप पावर है। फिल्म का संपादन मुंबई में राजेंद्र भट्ट ने किया है। प्रॉडक्शन टीम में बेनुधर महतो, कमलेश महतो, रामकृष्ण महतो, अमलेश महतो, विश्वरुप पांडा, बबलु सिंह, दिगंबर सिंह सरदार, अरुण सिंह सरदार, रविंद्र नाथ महतो, समीर तंतुबाई आदि है।

Leave a Reply