Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय

झारखंड पर भी दिखा, फेथाई चक्रवात का असर :: धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट

रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 17, 2018 :: फेथाई चक्रवात का असर झारखंड पर भी दिखा रहा है। सोमवार की सुबह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक फेथई चक्रवात का असर रहेगा। वहीं, 19 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। राज्य के कई जिलों में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश जारी रहेगी। धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज करने की भी संभावना है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। चक्रवात का असर 19 दिसंबर बुधवार से समाप्त हो जाएगा। दिन में धूप भी खिलेगी, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी

Leave a Reply