Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

मुंबई : समता की सुगंध पुस्तक का लोकार्पण आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में

मुंबई | जुलाई | 31, 2023 :: अणुव्रत यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में मुंबई में नन्दनवन स्थित तीर्थंकर समवसरण में डॉ. कुसुम लुनिया द्वारा संपादित पुस्तक “समता की सुगंध “ का लोकार्पण हुआ। विश्वविभुति आचार्य प्रवर के दीक्षा कल्याण महोत्सव , संयम की स्वर्ण जयन्ति के शुभ अवसर को समर्पित है यह स्वाध्याय पुस्तिका धवलज्योति आचार्य प्रवर की अन्नय श्राविका “श्रद्धाकी प्रतिमूर्ति गटूदेवी बोथरा “ ( धर्मपत्नि श्रद्धानिष्ठ श्रावक जतनलाल बोथरा, सरदार शहर-सिलीगुडी) की शिक्षाप्रद स्मृतियों को संजोये पठनीय व संग्रहणनीय है।सिलीगुडी से समागत रमेश बोथरा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply