रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 01, 2022 :: राज्य खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं खेल सचिव मनोज कुमार से नवनियुक्त खेल निदेशक और साझा के कार्यकारी निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा ने मुलाकात की। श्रीमती लकड़ा ने खेल मंत्री से मुलाकात करते हुए सभी गतिविधियों की बारे में बात की। इन दोनों ने राज्य में खेल के विकास के लिए काफी चर्चा की। खेल मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल के प्रति काफी सजग है। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के लिए हर समय सोचते हैं। खेल मंत्री व खेल सचिव ने श्रीमति सरोजिनी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
शनिवार को नवनियुक्त खेल निदेशक ने कार्यालय में अवकाश के बावजूद कई फाइलों का निपटारा किया और उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं होता है।



