Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

पुणे मे होने वाली संस्कार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेंगे रांची के डॉ. सुशील अंकन

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 29, 2023 :: दिनांक 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2023 तक पुणे, महाराष्ट्र में होने वाले अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड प्रांत संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ‘अंकन ‘ हिस्सा लेंगे।

ध्यातव्य है कि भारतवर्ष के नामचीन कलाकार संस्कार भारती की इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय चित्रकार वासुदेव कामथ जिन्होंने अक्षरधाम मंदिर के आंतरिक चित्रों को उकेरा,
प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक चेतन जोशी,
कोकिल कंठा लोक गायिका मालिनी अवस्थी,
बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज,
चक्रवर्ती सम्राट अशोक और चाणक्य की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी,
प्रसिद्ध वायलिन वादक मंजू मैसूर नाथ
जैसे कलाकारों के इस बैठक में उपस्थित रहने की पूरी संभावना है।

भारतीय कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर एक राष्ट्रीय विमर्श के लिये यह बैठक आयोजित होती है।

डॉक्टर सुशील अंकन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, भारत सरकार की इकाई ‘पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता’ (EZCC) में भी छ: वर्षों तक झारखंड राज्य के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply