Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

भारत भारती की पहली राज्यस्तरीय बैठक संपन्न

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 29, 2023 ::

“मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना”।
हमारे देश भारत की यही तो विशेषता है कि यहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और सभी अपने धर्म का पालन भी बहुत ही ईमानदारी से करते हैं।
यूं ही आपसी भाईचारा बना रहे और हमारा देश भारत विकास की एक नई पहल की ओर आगे बढ़े, इसी को ध्यान में रखते हुए रांची के प्रेस क्लब में भारत भारती की पहली राज्यस्तरीय बैठक संपन्न हुई।
जिसमें अनेक जाति और धर्मों के लोगों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह बैठक भारत भारती के संस्थापक
विनय पत्रालय , अभय एवं विरेन्द्र के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस पहली बैठक में कई राज्यों के लोगों ने भाग लिया।

विष्णु पुराण की चर्चा करते हुए भारत के महत्व को बताया गया है।
इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपस में एक-दूसरे को जोड़ते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी उपयोगिता को बढ़ाना है।
इस तरह के कार्यक्रम देश के हर कोने में आयोजित होने चाहिए जिसमें बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोगों को शामिल कर जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे कि वो आगे भ्रमित ना हों। आज की युवा पीढ़ी अपनी सही दिशा भटक कर गुमराह हो रही है।
इस कार्यक्रम में मौजूद जितने भी अनुभवी लोग रहे उन्होंने अपने उच्च विचारों से समाज को एक बेहतर संदेश दिया है कि भारत की नीव अब भी अनुभवी हाथों में ही है और ऐसे ही लोगों के द्वारा इस तरह के विचारों की लौ जलाने से भारत को एकता के सूत्र में बंधने से कोई नहीं रोक सकता।
धर्म चाहे कोई भी हो, मानवता सभी धर्मों से ऊपर है।
अभी तक ईश्वर ने ऐसे कोई नियम नहीं
बनाये जिसमें सिर्फ धर्म के आधार पर ही मानवीय संवेदना रखी जाए।
ये तो हम इंसानों के विचारों ने इसे धर्म से जोड़ कर रख दिया है। ईश्वर तो एक ही हैं।
बस अलग-अलग रूपों में हम इनकी पूजा करते हैं।

Leave a Reply