Gurudwara
Breaking News Latest News झारखण्ड

31 मार्च तक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मुख्य द्वार बंद रहेंगे : श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

Gurudwara

रांची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2020 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी में सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के आदेश को लेकर आज 23 मार्च,सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई.
सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा कार्यालय में सुबह 10:00 बजे बुलाई गई बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हुए.सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक गुरुद्वारा के मुख्य द्वार बंद रहेंगे और श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी साथ ही समाज के लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई.सिर्फ खाद्य सामग्री,सब्जी और दवा लेने के लिए ही लोगों से घरों से बाहर जाने को कहा गया साथ ही भीड़ भाड़ से दूर रहने की सलाह दी गई.
आज की बैठक में रामकृष्ण मिढ़ा,अर्जुन दास मिढ़ा,मनीष मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,नरेश पपनेजा,प्रेम सुखीजा,द्वारकादास मुंजाल,वेद प्रकाश मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा,आशु मिढ़ा,पवनजीत खत्री,अशोक मुंजाल,रमेश गिरधर,दीनदयाल काठपालिया,अशोक गेरा, गुलशन मिढ़ा,मुरारी मिढ़ा शामिल हुए.

Leave a Reply