Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आईआईटी दिल्ली और सैमसंग द्वारा मारवाड़ी कॉलेज में उद्यमशीलता विकास कार्यक्रम 

राची, झारखण्ड  | मई |  18, 2025 ::

आईआईटी दिल्ली और सैमसंग के द्वारा आज मारवाड़ी कॉलेज में उद्यमशीलता विकास कार्यक्रम हुआ |गौरव अग्रवाल (टीम सैमसंग) के द्वारा मारवाड़ी कॉलेज के आइक्यूएसी सेल में 1 घंटे का कार्यक्रम हुआ जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभागों के 200 छात्र शामिल हुए | सैमसंग का – सॉल्व फॉर टुमारो’ टॉपिक पर बात हुई जिसे ये बताया गया कि आईआईटी दिल्ली के सैमसंग आज के युवाओं में नवाचार की भावना को प्रज्वलित करने वाला अभूतपूर्व मंच है और किस प्रकार से इसमें भाग ले सकते हैं | यह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स की उम्र 18-22 साल होनी चाहिए और किसी भी सब्जेक्ट का स्टूडेंट भाग ले सकता है| इस कार्यक्रम में बता दिया गया की किस किस विषय पे छात्र अपने विचार प्रेजेंट कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं|

विषय इस प्रकार हैं –

1. सुरक्षित, स्मार्ट और समावेशी भारत के लिए एआई|

2. भारत में स्वास्थ्य, स्वच्छता और कल्याण का भविष्य|

3. खेल और तकनीक के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन: शिक्षा और बेहतरी के लिए|

4. प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता|

 

इस्मे पहला राउंड सिलेक्शन राउंड है जिसका आइडिया सेलेक्ट होने पर आईआईटी दिल्ली बुलाया जाएगा, जिसका आना जाना और आईआईटी में रहना साहब कुछ फ्री होगा और आईआईटी प्रेजेंटेशन के बाद जो टीम पहले आएगी उसे 1 करोड़ का अवॉर्ड दिया जाएगा|

 

प्रतियोगिता में भाग लेने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है | कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कॉर्डिनेटर श्री अनुभव चक्रवर्ती द्वारा किया गया और धन्यावाद ज्ञापन आइक्यूएसी सेल के मेंबर सेक्रेटरी डॉ आर आर शर्मा द्वारा किया गया। करवाग्रम को सफल बनाने में प्रियम,सरोज कुमार,यति, ऋषि,रयान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply