Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्र अरोन ने अंतराष्ट्रीय पीस पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 07, 2022 :

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्र अरोन ने अंतराष्ट्रीय पीस पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

* इस प्रतियोगिता में 79 देशीं के 5 से 16 आयु वर्ग के 4500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्र 8 वर्षीय अरोन ने कीर्तिमान रचते हुवे 24वीं वार्षिक पीस पल्स इंटरनेशनल कला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार के प्रथम पुरस्कार विजेता बने हैं | इस प्रतियोगिता में 79 देशीं के 5 से 16 आयु वर्ग के 4500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था |

कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार ने बताया की अरोन एक प्रतिभाशाली छात्र है इससे पहले भी अरोन ने कई अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताये जीत चूका है | इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश से जितने वाला एकमात्र छात्र | इस वर्ष के प्रतियोगिता का थीम था “दयालुता” जिसमे बच्चों को अपने पेंटिंग के माध्यम से यह विचार देना था की उनके लिए दया का क्या अर्थ है |

इस प्रतियोगिता को विश्व के 60 निर्णायकों ने जज किया | प्रतियोगिता जितने पर अरोन को गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र , 6 फीट का पोल ऑफ़ पीस जिसके चारो तरफ विभिन्न भाषाओं में विश्व में शांति रखे लिखा हुआ एवं अरोन के सम्मान में अफ़्रीकी महाद्वीप में 10 पेंड लगाये जायेंगे |

इस अवसर पर अरोन के माता पिता ने ख़ुशी जताते हुवे कलाकृति के निदेशक और अरोन के कला शिक्षक धनंजय कुमार को धन्यवाद दिया | कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स स्थापना के 21 वर्ष में हैं और यहाँ के अनेकों छात्रों ने अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है |

Leave a Reply