Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

निजी प्रैक्टिस की छूट पर चिकित्सकों ने दी हड़ताल की धमकी :: हड़ताल से चिकित्सा सेवा प्रभावित होने की आशंका

रांची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 17, 2022 :: सरकारी डॉक्टर को अपने ड्यूटी के बाद केवल चार प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने की छूट का आदेश डॉक्टरों को भारी पड़ रहा है। वहीं झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले सरकारी डॉक्टरों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार उन्हें नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए ) नहीं देती है। ऐसे में प्राइवेट प्रैक्टिस पर किसी तरह की रोक उन्हें मंजूर नहीं है। अगर सरकार 15 दिनों के अंदर इस संकाय पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर सामूहिक इस्तीफा भी देंगे।

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त 2022 को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आई एम ए व झासा के प्रतिनिधिमंडल के साथ त्रिपक्षीय समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया था कि सरकारी डॉक्टर अपनी ड्यूटी के बाद कुछ शर्तों के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस कर सकते हैं। लेकिन वह भी केवल उन हॉस्पिटलों में जो आयुष्मान से जुड़े होंगे।

Leave a Reply