Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सहायता एक सहयोग फांउडेशन की बैठक :: खानाबदोश और मनोरोगी को सहायत सहयोग करने का संकल्प

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 17, 2022 ::  सहायता एक सहयोग फांउडेशन की बैठक हरमू रोड स्थित होटल एलाइट सिटी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फांउडेशन के सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में फांउडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से खानाबदोश व विक्षिप्त लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास करना फांउडेशन का मुख्य उद्देश्य बताया। सड़कों पर रहनेवाले गरीब लोगों के लिए जिनका समाज में कोई नहीं होता है ऐसे लोगों की मदद के लिए संस्था द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।
इसके अलावा संस्था द्वारा गरीब तबके के लोगों के लिए ठंढ़ के मौसम में कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण करने की भी चर्चा की गयी। साथ ही अलाव की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में फांउडेशन के सदस्यों ने पॉलिथिन मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि लाख प्रयास के बाद भी पॉलिथिन मुक्त अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। इसके लिये सरकार व नगर-निगम को जगह-जगह क्लोथ बैग का किओस्क मशीन लगाये जाने की जरूरत है ताकि लोग जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग कर सकें। इससे पॉलिथिन मुक्त अभियान को निश्चित सफलता मिलेगी। इसकी मांग को लेकर संस्था के सदस्यों ने राज्यपाल से मिलने का निर्णय लिया है। राज्यपाल से मिलकर संस्था के सदस्य मांग करेंगे कि वह ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार व नगर-निगम को निर्देशित करें। बैठक में फांउडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अनुज सिन्हा, सूरज तिवारी, राजेश चंद्रवंशी, सूर्यकांत सिंह, यश सिंह परमार, वेद प्रकाश, रामबली दूबे, राजू पांडेय सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply