Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राज्यपाल से मिला अखिल भारतीय विधार्थी परिषद झारखंड प्रांत का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

राची, झारखण्ड  | अगस्त   23, 2024 ::

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ मिलकर राज्य के उच्च शिक्षा में व्याप्त बदहाली को सुधार करने के लिए विभिन्न मुद्दों के साथ अवगत कराते हुए मांग की है की राज्य के विश्वविधालयों में विगत कई महीनों से रिक्त कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव, वित पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक की महत्वपूर्ण पदों पर नियमित नियुक्ति कराने के लिए संबंधित विभाग या आयोग को निर्देशित किया जाए, इस क्रम में राज्यपाल ने सभी गंभीर मुद्दों पर सकरात्मक कारवाई के लिए सहमति जताते हुए कहा की विश्वविधालयों में नियमित नियुक्ति के लिए अलग से सेवा आयोग का गठन किया जाना चाहिए ताकि शिक्षकों, पदाधिकारियों और कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया ससमय पूरी की जा सके और विश्वविधालयों में पठन पाठन का माहौल बेहतर किया जा सके। झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल से प्रदेश मंत्री सौरव झा, प्रदेश संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या कुमारी रोमा तिर्की, प्रदेश सह मंत्री कुमारी दिशा दिव्या, शुभम राय डब्लू कुमार भगत एवं गौतम महतो शामिल रहे ।

 

Leave a Reply