राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा रांची ने मोराबादी ऑक्सीजन पार्क में हेल्थ चेकअप का कैम्प लगाया । यह चेकअप डॉ लाल पैथलैब के सौजन्य से किया गया । 70 लोगो ने अपना चेकअप करवाया ।
इसके अलावा भूयिया टोली में बच्चों के बीच पढ़ाई से संबंधित सामान का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष स्वेता भाला, सचिव सपना सिंघानिया, स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला, पुजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार कविता जालान उपस्थित थी ।




