Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अंकित आकांक्षा के जन्मदिवस पर 1100 से ज्यादा श्रद्धालुओ के बीच 136 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण

राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2024 ::

पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण मे स्थित श्री राज श्यामा (श्री राधा-कृष्ण) मंदिर के प्रांगण में संस्था के सदस्यों एवं आये हुए श्रद्धालुओ के संयुक्त तत्वाधान मे सत्संग भजन कीर्तन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंकित अग्रवाल पुत्रवधु आकांक्षा अग्रवाल ने अपने माता पिता ललिता गोविन्द अग्रवाल एव परिवार संग अपने जन्मदिवस पर पुडी, मिक्स भेजीटेबुल सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, सुजी का केसरिया हलवा, चिप्स,फल में संतरा एव जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे बच्चों के बीच टोफी का वितरण दिव्यांग आश्रम के प्रांगण में लगभग 1100 से ज्यादा श्रद्धालुओ, राहगीरों, दिव्यांगों एव प्रभुजी निराश्रित लोगों के बीच 136 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा महाप्रसाद के भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया।

 

अन्नापूर्णा भंडारे के संयोजक विशाल जालान ने गोविन्द ललिता अग्रवाल अंकित आकांक्षा अग्रवाल,विकाश सपना अग्रवाल को अंगवस्त्र, राधा-कृष्ण की माला पहनाकर एव अन्नापूर्णा भंडारे का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,गोविन्द अग्रवाल,अंकित अग्रवाल, विकास अग्रवाल पुर्णमल सर्राफ, बिष्णु सोनी,विशाल जालान,सुरेश अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी,धीरज गुप्ता,चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहु महिला समिति की ललिता अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल,सपना अग्रवाल, शिला मुरारका के अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply