रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 24, 2021 :: रांची के जाने-माने समाजसेवी रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज उठाने वाले तथा जंनसध काल के दौरान से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व अशोक नागपाल के पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर फिरायालाल चौक पर रांची नागरिक समिति के बैनर तले पौधों का वितरण किया जिसमें उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा प्रेम मित्तल, किशन अग्रवाल प्रेम कटारूका सरफराज अहमद सुड्डू एव विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अपनी सहभागिता दी। उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, संदीप नागपाल, भाजपा प्रेम मित्तल प्रेम कटारुका, किशन अग्रवाल, कुलदीप सिंह दीपक ने भी अपने हाथों से पौधों का वितरण किया। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने स्व अशोक नागपाल को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्व अशोक नागपाल को जंनसध काल से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं वह रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज को हमेशा उठाते रहे हैं तथा हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देते थे और हमेशा व्यक्तिगत हित को परे रखकर निष्काम भाव से संगठन एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लिए निस्वार्थ काम किया। भाजपा नेता प्रेम मित्तल ने कहा आज जो आयोजन पौधों का वितरण उनके पुत्र संदीप नागपाल के द्वारा किया गया है यह देश और राज्य का वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प सरहानीय है तथा कहा कि स्व अशोक नागपाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे कर निष्काम भाव से पार्टी में योगदान दिया। किशन अग्रवाल ने कहा की वे अक्सर स्व अशोक नागपाल के समाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं उन्होंने कहा की नागपाल जी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे साथ ही साथ कई विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहते हुए समाजिक कार्यों में अपना भरपूर योगदान दिया करते थे आज वही कार्य को उनके सुपुत्र संदीप नागपाल आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में 500 पौधो का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में कुलदीप सिंह दीपक, वीरेंद्र जैन, सपनदीप नागपाल राकेश जैन कासलीवाल, सुभाष नागपाल मौजूद थे
