Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्कूल के बच्चों के बीच नए जूतों का वितरण

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 10, 2023 ::

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि ओर से कोकर स्थित के एम मलिक स्कूल में सैंकड़ो बच्चो के बीच जूतों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के द्वारा दिए गए जूतों को पाकर काफी खुश थे।
इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर लायन दिनेश लाल ठाकुर जी थे।
उन्होंने कहा कि समाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए यह कदम इन बच्चों के उठाया गया।
हमारा यह छोटा सा प्रयास इन बच्चो के लिए सार्थक साबित होगा।
हमें हमेशा सभी जरूरतमंदो के लिए सेवा की भाव रखना होगा तभी हम सभी मिलकर लायन वाद कि पाठ दुनिया को दिखा सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब के सचिव विजया केडिया, कोषाध्यक्ष नीरज कांत शाहा, पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल,भारतेंदु झा, कृष्ण गोपालका सहित कई लायंस सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply