Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

डी ए वी गांधीनगर स्कूल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण एवं उर्जा संग्रक्षण के तहत सेमिनार

राची, झारखण्ड | जून | 26, 2023 :: आज दिनांक 26 06 2023 दिन सोमवार को सामाजिक संस्था विवेकानंद युथक्वेक फाउंडेशन जो एन वाई के( युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) से सम्बन्धता प्राप्त एव रिलेशनस के संयुक्त तत्व।वधान में कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एव उर्जा संग्रक्षण के उपर सेमिनार का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डी ए वी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ एस के सिन्हा, रिलेसंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानन्द युथ क्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा की मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण करना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है।हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा हेतु पर्यावरण एवं उर्जा संरक्षण के लिए जिम्मेवार होना पड़ेगा तभी हम एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकतें हैं।

इस अवसर रांची नगर निगम की ओर से विद्यार्थियों के बिच 200 वृक्ष का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सभी डी ए वी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संग्रक्षणं के लिए के लिए शपथ लिया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से कृष्णा प्रसाद, अमित दत्ता, अरुण दीप, के नलिनी, कौशल कुमार, संजर खान, आदि कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply