Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

आओ बनिए गुरसिख प्यारा, टीवी क्विज शो में दिखेंगे जमशेदपुर के आहार विशेषज्ञ एवं जिम ट्रेनर सरदार मनदीप सिंह

 

जमशेदपुर, झारखण्ड  | मार्च  | 12, 2022 :: आओ बनिए गुरसिख प्यारा, टीवी क्विज शो में दिखेंगे जमशेदपुर के आहार विशेषज्ञ एवं जिम ट्रेनर सरदार मनदीप सिंह

आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी क्विज शो जो हर रविवार सुबह 10:30 बजे चढ़दी कला टाइम टीवी पर प्रसारित होने वाला सिख इतिहास, सिखों की उपलब्धियां  गुरबाणी की जानकारी देने वाला विश्व प्रसिद्ध टीवी शो है।
रविवार 13 मार्च 2022 को सरदार मनदीप सिंह सुपुत्र सरदार सुरेंद्र सिंह एवं सरदारनी सतवंत कौर इस प्रोग्राम में प्रश्नों के उत्तर देते नजर आएंगे ।
मनदीप सिंह इस शो में रोल ओवर कंटेस्टेड रहेंगे ज्ञात हो कि सरदारनी सतवंत कौर  आओ बनिए गुरसिख प्यारा के सीजन 21 में टाइटल विनर रह चुकी है, जो एक अध्यापक एवं योगा टीचर है ।
गुरमत ज्ञान सोसाइटी रांची द्वारा जूम मीटिंग के जरिए करवाए गए सलेक्शन क्विज टेस्ट को क्वालीफाई कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं

इस सोसाइटी ने रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में भी प्रतियोगिता का चयन करने का मौका प्रदान किया ।
गुरमत ज्ञान सोसाइटी रांची और आओ बनिए गुरसिख प्यारा की सिलेक्शन  टेस्ट की संयोजक चरणजीत कौर ने यह जानकारी दी कि सभी से विनम्र अनुरोध है कि 13 मार्च 2022 सुबह 10:30 बजे इस प्रोग्राम में जरूर देखें और मनदीप सिंह का हौसला बढ़ाएं

Leave a Reply