राची, झारखण्ड | जुलाई 20, 2024 ::
पिछले 18 दिनों से राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं धरना का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव एवं पदाधिकारी एक दिवसीय उपवास पर बैठे l
जैसा कि ज्ञात है कि कल अपनी मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री के पास जाने के क्रम में प्रशासन के द्वारा अपने ही लोगों एवं झारखंडी नौजवानों पर बेरहमी से जमकर पिटाई की गई जिससे दर्जनों सहायक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं
आज उन सभी सहायक पुलिस कर्मियों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास रखकर उनके आंदोलन का समर्थन किया गया




