Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा ओबीसी मोर्चा डोरंडा के अध्यक्ष चुने गए धनंजय कुमार

रांची, झारखण्ड | फरवरी   | 22, 2021 :: सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं विख्यात चित्रकार धनंजय कुमार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किये गए |
सक्रिय राजनीती में ये इनका पहला कदम है |
धनंजय कुमार पिछड़े वर्ग के निर्धन और प्रतिभावान बच्चों को निशुल्क कला प्रशिक्षण देने का काम कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम पिछले 20 वर्षों से निरंतर कर रहे हैं |
साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में भी इनका योगदान सरहिनिया हैं | इन्हें कला के क्षेत्र में कई अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गए हैं |

इस अवसर पर का परिचय अभिनंदन समारोह में रांची के लोकप्रिय सांसद माननीय संजय सेठ जी ने बधाई एवं कहा की इस तरह के उर्जावान बहुमुखी प्रतिभा के युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय राजनीती में आने की बहुत आवश्यकता हैं |
उन्होंने कहा की नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया को संगठन और मोर्चा को आगे ले जाने और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें |

पार्टी द्वारा दी गयी नहीं जिम्मेवारी पर श्री कुमार ने कहा की भाजपा द्वारा अपने छोटे कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिमेवारी देना मेर लिए गर्व की बात है |
मैं पूरी निष्ठां और निस्वार्थ भाव से संगठन और मोर्चा के लिए कार्य करने का प्रयास करूँगा |
हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के समाज के लिए किये जा रहे कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के प्रयास करूँगा |

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा महानगर रांची महानगर के माननीय अध्यक्ष केके गुप्ता, रांची महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सोनी , डोरंडा मंडल अद्यक्ष श्री पप्पू वर्मा एवं अन्य ने बधाई दी |

Leave a Reply