रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 24, 2017 :: नव जागृति संघ महाछठ पूजा समिति, नागाबाबा खटाल (राजभवन के निकट), रांची के सदस्यों की बैठक मंगलवार को संघ कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से छठ पर्व को लेकर जाकिर हुसैन पार्क से मछली घर तक सड़क को पानी से धोने, छठ घाट की साफ-सफाई करने और छठ पर्व के दिन व्रतियों के लिए लाइट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस वर्ष भी गुरुवार को दो बजे से राजभवन के निकट शिविर लगाकर छठव्रतियों के बीच 501 लीटर दूध, ईख, पान-पत्ता, आम का दातुन, नारियल, अगरबत्ती सहित फल आदि के वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि छठ व्रतियों के स्वागत और सहयोग के लिए संघ के सदस्य तत्पर रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से ललन, सचिन, काशी यादव, विकास, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, मुन्ना, आकाश सहित कई सदस्य उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि संघ वर्ष 2003 से ही छठ व्रतियों का स्वागत और सहयोग करता आ रहा है।
Related Articles
राजधानी के व्यावसायिक वर्ग के तनाव मुक्ति हेतू चिन्मय मिशन आश्रम में ध्यानयोग
रांची झारखण्ड | जून | 05, 2022 :: चिन्मय मिशन आश्रम में मासिक योग सत्र के कार्यक्रम में आचार्य मुक्तरथ ने ध्यान योग साधना का अभ्यास कराया। आचार्य मुक्तरथ एवं इनके सहयोगी रजनीश कुमार प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तक योग,प्राणायाम,योगनिद्रा ध्यान एवं संकीर्तन का अभ्यास कराये। सैकड़ों लोग ध्यान का अभ्यास करके तरोताजा हुए। […]
कृषि पाठशाला के लिए चयनित एजेंसी की सुस्ती से नाराज दिखी मंत्री, कहा किसी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2025 :: कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समेकित बिरसा विकास योजना सह कृषक पाठशाला की आज नेपाल हाउस में समीक्षा बैठक हुई . समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कृषि पाठशाला के लिए चयनित एजेंसी की सुस्ती को लेकर नाराज दिखी . […]
सेंट एलॉयसिस उच्च विद्यालय में निःशुल्क दांत जांच शिविर
राची, झारखण्ड | जुलाई 24, 2024 :: जेसीआई राँची यूथ ने शहर के सेंट एलॉयसिस उच्च विद्यालय में निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेसीआई राँची यूथ की अध्यक्ष अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 1000 छात्राओं का मुंह एवं दांत की जांच की […]



