Breaking News Latest News झारखण्ड

धनबाद : पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने किया “माई अंथोलॉजी” नामक पुस्तक का विमोचन

धनबाद। फरवरी  | 28, 2021 ::  रविवार को गीता श्री मंडप मे “माई अंथोलॉजी” नामक पुस्तक का विमोचन सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने किया। इस मौके पर पुस्तक के रचियता सुपर्णा विश्वास ने पुस्तक में लिखी कविता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक मनुष्य के जीवन आधारित कविताओं का एक संग्रह है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों को भली भांति उजागर किया गया है। इस पुस्तक में कविताओं के माध्यम से मनुष्य के जीवन के बारे में काफ़ी विस्तार से समझाया गया है। मौके पर आशीष मंडल, विनय मंडल, अभिषेक विश्वास, स्वेता विश्वास, एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुस्तक ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न पर 15 अप्रैल से उपलब्ध होगी।

Leave a Reply