राची, झारखण्ड | जुलाई 08, 2024 ::
लायंस क्लब ऑफ़ रांची का 65वां पदस्थापन समारोह हर्ष और उल्ल्हास के बीच संपन्न हुआ। 2024 -2025 के लिए अरुण सिंह के नेतृत्व में नयी टीम को पदस्थापन अधिकारी पूर्व मल्टीपल काउन्सिल चेयरमैन एस. पी. वर्मा ने शपथ दिलाकर पदस्थापित किया। एस. पी. वर्मा ने सम्बोधन में लायंस सदस्यों से आव्हान किया कि निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करे और सेवा के प्रति समर्पित लोगों को लायनवाद से जुड़े।
निवर्त्तमान अध्यक्ष परविंदरजीत सिंह ने क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों के प्रति आभार प्रकार किया। उन्होंने 2023 – 2024 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया। सर्वोत्तम कमेटी चेयरपर्सन डा॰ प्रदीप कुमार , लेडी लायन ऑफ़ थे ईयर – शुभ्रा मजूमदार , क्लब के गौरव (pride ) डा॰ हरमिंदर बीर सिंह , लायन ऑफ़ दि ईयर सिमलजीत कौर और बेस्ट कोषाध्यक्ष – अनिल गोयल।
मुख्या अतिथि जिलापाल 322 A सीमा वाजपेयी ने अपने सम्बोधन ने जिले के अग्रणी क्लब के रूप में लायंस क्लब ऑफ़ रांची के कार्यों कि भूरी भूरी प्रशंशा कि और डिस्ट्रिक्ट ऐप से जुड़ने का आग्रह किया।
अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक नयी योजनाए ओर सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे ।
प्रथम जिलापाल संजय कुमार और द्वित्य जिलापाल ने सम्बोधन किया। पदस्थापना समिति के संयोजक डा॰ हरममिन्दर बीर सिंह ने अभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।
नये सत्र कि शुरुआत में क्लब कि ओर से 11 जरूरतमंदों को व्हील चेयर प्रदान किये गए। रांची क्लब परिसर में प्रतीक स्वरुप वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन डा॰ हरममिन्दर बीर सिंह ओर मास्टर अरूप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलापाल जी. जे. मूर्ति , विनोद गदयान, राजीव सिंह , राजेश गुप्ता पवन , सजीव चौधरी, धर्मेंद्र कुमार , शुभम वाजपेयी , राजेश कसेरा , रतन अग्गरवाल , विजेंद्रा, विनोद प्रकाश , पूनम आनंद , ओर क्लब के सदस्य भरी संख्या में उपस्थित थे। धन्यवाद् ज्ञापन मनीष गाड़ॊदिया ने किया।