राची, झारखण्ड | नवम्बर | 30, 2024 ::
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों की आज एक औपचारिक मुलाकात उपायुक्त, रांची मंजुनाथ भजंत्री के साथ हुई। क्लब के पदाधिकारियों ने रांची उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने पर उपायुक्त को बधाई देते हुए फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण और क्लब द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों में क्लब के संलग्नता की जानकारी दी। क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने क्लब द्वारा सरवाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम और मैराथन दौड़ का आयोजन करने की भी इच्छा जताई। यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यदि इसपर कुछ प्रयास की योजना है तब हम रोल आउट के लिए हम भी प्रशासन का सपोर्ट करना चाहते हैं।
उपायुक्त, रांची ने समाज कल्याण की दिशा में लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी वितरण के प्रयास के लिए क्लब के सदस्यों को शुभकामनायें दी। आज के प्रतिनिधिमंडल मे क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा,पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,मोनिका गोयंका पीयूष कुमार उपस्थित थे ।



