Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

एड्स बीमारी के खिलाफ जागरूकता रैली

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  30, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज रांची की एनएसएस यूनिट ने झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से विश्व एड्स दिवस के पूर्व संध्या पर एड्स बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। एनएसएस स्वंयसेवकों ने सदर अस्पताल से शुरू होकर मिशन चौक तक कैंडल मार्च निकाल लोगों को जागरूक किया। रैली में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के वरीय पदाधिकारीगण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता, सोसाइटी के नर्सिंग स्टाफ और छात्र प्रतिनिधि सिदरा, रिमशाह और आकाश और अन्य स्वयंसेवक भी उपस्थित थे|

Leave a Reply