Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद रांची द्वारा पौधारोपण 

रांची, झारखण्ड | जुलाई  | 04, 2021 :: लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद रांची के संयुक्त तत्वाधान में आज पतरातू अंचल के तीन गांव आरा शाह हेसला, जराद और नेतवा में पर्यावरण एवं पोषण सेवा के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता के फलदारपौधे लगाए गए।क्लब और परिषद के सदस्य गांव में एकल विद्यालय के बच्चों से मिले, उनकी शिक्षा संबंधित जरूरतों की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया। बच्चों ने ओंकार गायत्री मंत्र सरस्वती वंदना हनुमान चालीसा एकल गीत एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति कर शहरवासियों का दिल जीत लिया।
क्लब के सदस्यों ने भारी मात्रा में विद्यालय एवं बच्चों की जरूरत की सामग्री को उपहार स्वरूप दिया और शिक्षिका को भी अनेक प्रकार के उपहारों से सम्मानित किया।
ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण और वृक्षारोपण से संबंधित नारो को लगाते हुए पर्यावरण रैली निकाली गई। रैली के बाद गांव में उच्च गुणवत्ता के आम अमरूद जामुन आंवला कमरख अनार शहतूत शरीफा इत्यादि के पौधे लगाए गए।
एकल विद्यालय के कार्यों से प्रभावित होकर लायन सदस्यों ने सामाजिक दायित्व के तहत 10 विद्यालयों के वार्षिक संचालन का जिम्मा लिया जिससे लगभग 300 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा।
ग्राम वासियों ने शहरवासियों के स्वागत हेतु स्वागत गेट बनाए, चंदन टीका लगाकर स्वागत किया, ढोल नगाड़ा के साथ विद्यालय तक लेकर गए और अंत में ग्रामीण परिवेश में पीपल के पेड़ के नीचे झूमर नृत्य से मनोरंजन की व्यवस्था की गई।
इस कार्यक्रम के प्रायोजक लायन ललित केडिया, लायन दिलीप शर्मा और लायन आनंद पंसारी थे। वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधर करने सभी आगंतुकों का एवं ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। महिला समिति की अध्यक्षा बबीता जालान ने एकल विद्यालय के दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन अंजय सराओगी, लायन अमित कुमार डब्बू, लायन नीरज, लायन सुरंजन सरकार, लायन अमरजीत गिरधर, लायन अभिषेक, लायन अनिल बजाज, उमेश कामदार, लायन वेद मिनोचा, लायन सुनील केडिया, लायन सुनील अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply