
राची, झारखण्ड | जून | 19, 2025 ::
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र, राची के द्वारा योग सप्ताह के पाचवे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण सत्र एवम योग सत्र का कार्यक्रम राज्य योग केन्द्र, राची मे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीमा कुमारी उदयपुरी ( आयुष निदेशक ), डॉ कृष्ण कुमार ( उप निदेशक, आयुर्वेद ) डॉ॰ अशोक पासवान (उप- निदेशक होम्योपैथ ), डॉ नुजहत सुल्ताना ( उपनिदेशक युनानी ), डॉ साकेत कुमार ( जिला आयुष पदाधिकारी ), डॉ॰ फजुलुस शमी ( चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ॰ उमेश चन्द्र भास्कर ( प्रभारी पदाधिकारी ), एवं गणमान्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी।
डॉ अर्चना कुमारी ने बताया कि पारंपरिक तरीके से संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करने से मन और शरीर के कई हिस्से शामिल होते हैं, जिसमें एकाग्रता, स्मृति, भाषा सीखना, चेहरे का व्यायाम, स्वर तंत्र का व्यायाम और धीमी गहरी साँस लेना शामिल है।
कार्यक्रम के पहले सत्र में डॉ अर्चना कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जारी किए गए योगा प्रोटोकोल के अनुसार अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की उपस्थित थी।




