Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

दीपशिखा ,बाल विकास एवं स्वास्थ्य संस्थान, रांची में सार्थक संस्थान के सहयोग से दीपावाली कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 21, 2022 ::
दीपशिखा ,बाल विकास एवं स्वास्थ्य संस्थान, रांची में सार्थक संस्थान के सहयोग से माननीय सांसद महुआ माँझी ने दीपावाली कार्यक्रम में विशेष बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
दीपशिखा द्वारा संचालित विशेष बच्चों के लिए चलाए जाने वाले शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा किया गया। विशेष बच्चों के साथ किए जा रहे क्रियाकलाप को देखकर उन्होंने प्रशंसा की और शिक्षिकाओं के धैर्य को सराहा।
दीपशिखा द्वारा विशेष शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र छात्राओं से मिलकर उन्हें भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं
व्यावसायिक इकाई में दीया पेंटिंग एवं अन्य उत्पाद के बारे में जानकारी ली और शिक्षिकाओं को सराहा।
अंबा यूनिट और अमोघ यूनिट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया गया तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों को मिलने वाले स्टाइपेंड में जो कठिनाई आ रही है उसे दूर करने का प्रयास करेंगी।
सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दीपशिखा की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से जो सहयोग चाहिए उसके लिए हमारा सहयोग हमेशा रहेगा एवं जो भी दिव्यांग जन के मुद्दे हैं उसे राज्य सभा में हम जरूर उठाएंगे

कार्यक्रम के अंत में विशेष बच्चों को मिठाई बांटी और बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

इस कार्यक्रम में सुधा लिल्हा कार्यकारी निदेशिका, प्रियंका जालान, मंजू गुप्ता और सुषमा साबू मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

सार्थक संस्थान की स्टेट हेड श्रेया तिवारी, डॉक्टर पूजा , मधुलिका एवं सदस्य उपस्थिति थे।

Leave a Reply