राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 21, 2022 :: आज दिनांक दिन शुक्रवार को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के निर्देनुशार भारत के 75 वा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कृत उत्क्रमित विद्यालय हेठ कोणकी गांव कांके में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 के सैंकड़ो बच्चो ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई तरह के अनोखे अंदाज में बच्चों ने पेंटिंग बनाकर झारखंड के सभी नागरिकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा एव सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के सभी लोगों को बेटियों की शिक्षा एव सुरक्षा रखने संबंधी राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया है। उन्होंने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”के तहत बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर सभी बच्चों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया साथ ही साथ अपने आस पास के माहौल को भी बेटियों के प्रति सहज और सरल रखने की अपील भी की।आज के पेंटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं युटुबर अंतरा दुबे एव प्ले बैक सिंगर रजत आनंद जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकीय कृत उत्क्रमित विद्यालय हेठ कोनकी गांव के प्राचार्या रेशमी कुमारी,भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, मुखिया लाखो उरांव,उप मुखिया गुफराम अंसारी, दीपक दास भाजपा पिठौरिया मंडल के मंत्री , जब।रूल हक ,पंचम उरांव वार्ड सदस्य समेत कई गणमान्य लोगों ने सफल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आज के पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार से है – प्रथम स्थान – मंतोष बैठा कक्षा 08 द्वितीय स्थान- ममता कुमारी कक्षा 08 तृतीय स्थान पर कशक कुमारी कक्षा 05 रही। वही सांत्वना पुरस्कार निलेश भगत कक्षा 08 एव निर्मला उरांव कक्षा 06 को प्रदान की गई।यह जानकारी अमन ने दी।
Related Articles
मुख्यमंत्री से मिले बंधु तिर्की : क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
राची, झारखण्ड | सितंबर | 30, 2022 :: झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम आवास में मुलाकात के दौरान उन्होंने मुड़मा जतरा के लिए उन्हें आमंत्रण दिया एवं राज्य के विभिन्न सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान श्री तिर्की […]
शाहदरा :: वरिष्ठ नागरिको के लिए गणतंत्र दिवस व बंसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली | जनवरी | 25, 2023 :: शाहदरा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण एवम् अनुग्रह संस्था के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिको के लिए गणतंत्र दिवस व बंसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम की […]
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई
रांची, झारखण्ड | जून | 02, 2019 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी. आज दोपहर 2:00 बजे श्री गुरु नानक सत्संग सभा,गुरु नानक भवन कमेटी एवं गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के सदस्यों ने श्री अर्जुन मुंडा से […]