रांची, झारखण्ड । फरवरी | 10, 2018 :: राँची विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशस्त्र विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। सभी स्वयंसेवकों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ दीं।
अपनी प्रतिभा को जन समूह के बीच प्रकाशित करने का यह एक अच्छा मंच था। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में भी नेतृृत्व के गुण को बढ़ावा दिया जाता है ताकि स्वयंसेवक आगे बढ़ चढ़ कर समाज का नेतृृत्व भी कर सके।
आज सेमेस्टर 1 की प्रीति सिंह ने दिल्ली वाला घाघरा गीत पर नृृत्य कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद शगुफ्ता मुस्लिम ने ‘‘मेरे महबूब मेरे वतन’’ गीत गाकर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। नेहा ने भी देशभक्ति गीत क्रांति की मशाल प्रस्तुत किया। मलखान सिंह मुंडा ने नागपुरी समूह नृृत्य ‘‘नवा नवा गुइया….’’ प्रस्तुत किया। बबिता, किरण और नेहा ने कविताएँ प्रस्तुत कीं। रूपा और प्रिया ने ‘‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूँ मैं ’’ गीत प्रस्तुत किया। अंखियों के झरोखों से गाकर प्रीति ने कार्यक्रम का समापन किया।
आज के कैम्प कार्यक्रम में डाॅ॰ सरस्वती मिश्रा, डाॅ॰ सुशील कुमार अंकन, डाॅ॰ राज राजेश्वरी वर्मा, प्रो॰ संजय दास, प्रो॰ मंजूषा पूर्ती, प्रो॰ बिनोद राम, प्रो॰ पानो कुमारी, प्रो॰ अशोक राम, प्रो॰ गुड़िया, प्रो॰ रौनक, प्रो॰ शिवानी, प्रो॰ कुमारी पूजा, प्रो॰ इंदू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।