Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

धनबाद के फोटोजर्नलिस्ट सुभोजित घोषाल को वेडिंग कैटेगरी में इंडिया लेवल फोटो कांटेस्ट में सांत्वना पुरस्कार

धनबाद, झारखण्ड |  नवम्बर  | 09, 2020 ::  फोटग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया लेवल ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में धनबाद के  फोटोजर्नलिस्ट शुभोजीत घोषाल को वीडिंग कैटेगिरी में मिला सांत्वना पुरस्कार।
सुभोजित घोषाल वर्तमान में धनबाद में फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत है साथ ही धनबाद के एक जाने-माने वेडिंग फोटोग्राफर भी हैं। एसोसिएशन द्वारा वीडिंग, नेचर एवं स्ट्रीट लाइफ पर फोटो प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। पूरे देश से भारी संख्या में फोटोग्राफी प्रेमियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। फोटो की संख्या ज्यादा होने के कारण निर्णायक मंडल को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीडिंग केटेगरी में प्रथम विकास शर्मा, द्वितीय किरण बकले एवं तृतीय रितिक गुप्ता हुए। वही धनबाद से सुभोजित घोषाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। शुभोजीत के इस उपलब्धि पे फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष सुशांत शर्मा , झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के महासचिव अभिमन्यु कुमार , फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सचिव बाबूलाल ने सुभोजित घोषाल को बधाई दिए।

Leave a Reply