Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मेन रोड रांची अवस्थित बहुमंजिली इमारतों को देखकर अचंभित हुए एकल विद्यालय के बच्चे

राची, झारखण्ड  | मई  | 21, 2023 ::
वनबंधु परिषद रांची द्वारा आयोजित एकल विद्यालय के बच्चों की नगर यात्रा के दुसरे दिन 21 मई को गोला संच, ओरमांझी संच, अनगड़ा संच एवं लोधमा संच के 151 छात्र-छात्राएं आचार्य एवं सेवाव्रती बंधु भगिनी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले एकल विद्यालय के छात्र-छात्राएं जैसे ही रांची पहुंचे उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा।

मेन रोड रांची अवस्थित बहुमंजिली इमारतों को देखकर वे अचंभित हो उठे।

जे.डी.हाई स्ट्रीट मॉल के लिफ्ट पर चढ़कर, मॉल के सातंवी मंजिल से रांची शहर को देखकर, मेन रोड एवं चर्च कम्पलेक्स को देखकर चहक पड़े। हाई स्ट्रीट मॉल के स्वचालित सीढि़यों पर एकल विद्यालय के बच्चों को जहां चढ़ने में भय हो रहा था, वहीं जब स्वचालित सीढ़ी की तकनीकी जानकारी हो जाने के बाद निर्भिक होकर स्वाचालित सीढ़ी पर चढ़कर आनंद का लुफ्त उठाया।

हाई स्ट्रीट के मॉल सिनेमा हॉल क्रमांक-1 मे प्रवेश करते ही एकल विद्यालय के बच्चे एक नई दुनिया में प्रवेश कर गए, ऐसा उन्हें अनुभव हुआ। इसी हॉल में एकल विद्यालय के 10 से 14 साल के बच्चे ऊँकार, गायत्री मंत्र, एकल गीत, भारत माता की जय के जयघोष से सिनेमा हॉल को गंुजयमान कर दिया।

प्रेरक वातावरण में उतरा सरावगी ने बच्चों को योग, व्यायाम एवं ध्यान से मन मोहित कर दिया। इसके पश्चात् एम.एस धौनी नामक फिल्म बड़ी ध्यान पूवर्क देखा।

नगर वासीयों को आश्चर्य तब लगा, जग उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि ये सब शहर पहली बार देख रहे हैं।
चह-चहा-हट-अजब प्रकार की थी:-

एकल विद्यालय के बच्चों को एम.एस. धौनी फिल्म देखने में जितना मजा आया उससे ज्यादा हाई स्ट्रीट के मॉल में दर्जनों प्रकार के खेलांे को खेल कर हुआ।

इसका मापदण्ड को मॉल में खेलते बच्चों की चह-चहा-हट से लगाई जा सकती है।

अजब प्रकार की उनकी चह-चहा-हट थी।

खुशी का ठिकाना नहीं था। देखते ही बनता था।

बच्चों की खुशी एवं उत्सुक्ता देखकर सबका मन खुशी से खिल उठा है।
अनुशासित थें एकल विद्यालय के बच्चें:-
इतने आनंद मस्ती के बाद भी एकल विद्यालय के बच्चों में अनुशासन देखने लायक थी।

चाहे वो फिल्म देखने का हो या गेम खेलने का, उपहार वितरण का हो या वास रूम जाने का, स्वचालित सीढ़ी पर चढ़ने का हो या लिफ्ट पर चढ़ने का।

सब जगह अनुशासन की छवि उभर रही थी, और यह सिद्ध हो रहा था कि सुदुर वनवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालय के माध्यम से बच्चों में संस्कार एवं अनुशासन के अच्छे पाठ पढ़ाए जा रहे हैं।

जलपान एवं भोजन में थोड़ा सा भी जुठन छोड़कर उसे बरबाद करते देखा नही गया।

आइस्क्रीम एवं पॉपकॉन के खाली पात्र को पानी के बोतल या माजा पेय पदार्थ के पात्र को निर्धारित स्थानों पर ही रखते थे।

एकल विद्यालय के बच्चे नगर यात्रा पर आए एवं अच्छे स्वभाव एवं संस्कार के वातावरण से शहर वासियों का मनमोह लिया।
दोनों होते है मोहितः-
एकल विद्यालय की नगर यात्रा एक नया संदेश दे रही है। जिसमें सुदुर ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्र से आए एकल विद्यालय के बच्चे भी मोहित हो रहे है। दोनों एक दुसरे के स्वभाव एवं आत्मीय व्यवहार को देखकर मन मोहित हो रहे हैं।

जहाँ एक ओर सुदुर गांवों से चलकर सुबह 8ः30-9 बजे तक डेढ़ सौ बच्चे हाई स्ट्रीट मॉल पहुंच जाते हैं वही दुसरी ओर इन बच्चों को स्नेह, प्यार एवं प्रेम देने के लिए वनबंधु परिषद के पदाधिकरी, महिला समिति की पदाधिकारी, युवा समिति के पदाधिकारी भी मॉल पहुंच जाते है।

नगरीय वंधु-भगिनी के द्वारा गा्रमीण वंधु-भगिनी का प्यार स्नेह जेा मिलता है उससे सारा वातावरण ही एक अनुपम छटा में बदल जाता है।
नगर यात्रा का दुसरे दिन के अवसर पर विशेष रूप से रेखा जैन, रमेशधरनी धरका, दीपक अग्रवाल, अनुपमा राजगडि़या, अमरेन्द्र विष्णुपुरी, विजय आजमानी, सीमा राजगडि़या, लाड़ी होरा, उतरा सरावगी आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात् युवा विभाग द्वारा आरोग्य भवन-1 बरियातु रोड में बुट कैम्प, मलेट्री गेम में इन बच्चों ने भाग लिया। वहां पर युवा विभाग के विशेष केडि़या, पूजा बगडि़या एवं अभिनव कुमार निर्देशन में विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल को भी खेला।

पांच दिनों में 750 बच्चे करेगे नगर दर्शन
20मई से 24 मई 2023 तक पांच दिवसीय नगर यात्रा में 17 संचो के 121 एकल विद्यालय के गांवों से 750 बच्चे नगर यात्रा में भाग लेगे।

दो दिनो की नगर यात्रा में रामगढ़, ठाकुरगांव, नगरी गोला, ओरमाझी, अनगड़ा एवं लोधमा संच से लगभग 300 बच्चे नगर यात्रा कर चुके है। नगर यात्रा में शामिल होंगेः-
22 मई की नगर यात्रा में बरलंगा संच, राहे संच एवं खंूटी संच सं 150 बच्चे, 23 मई की नगर यात्रा में पतरातु, भुरकुंडा, सोनाहातु एवं बुण्डु संच के 150 बच्चे एवं 24 मई की नगर यात्रा में माण्डु , कुज्जु, सिल्ली एवं तमाड़ संच के 150 बच्चे शामिल होगे। अर्थात 550 बच्चे अभी और नगर यात्रा में भाग लेने वाले है।
इन बच्चों के नगर में आगमन पर वनबंधु परिषद के समिति पदाधिकारी, महिला समिति एवं युवा समिति इन बच्चों का स्वागत सम्मान, प्रेम, स्नेह, प्रदान करते हुए एम.एसए धौनी फिल्म दिखायेंगे, नास्ता करायेगे, दोपहर का भोजन करायेगे, जे.डी मॉल में गेम खेलायेंगे एवं एकल विद्यालय के कार्यों का विस्तार करेंगे।

 

Leave a Reply