Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेसियो ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी श्रद्धांजलि

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 30, 2023 ::  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू सहित कांग्रेस जनों ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा इत्यादि नारे भी लगाए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने बापू के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कहा उनके विचार अभी भी प्रासंगिक हैं, लोकतंत्र में सत्याग्रह का रास्ता उन्होंने ही दिखाया जिसके माध्यम से लोग अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सत्याग्रह के माध्यम से बिना लाठी डंडा के अहिंसा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हैं और संवेदनशील सरकार जनभावनाओं के अनुरूप इस पर निर्णय लेती है। सत्य और अहिंसा का दिखाया हुआ बापू का मार्ग 21वीं सदी में आज पूरी दुनिया आत्मसात करती है।
कांग्रेसी नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान आजादी का अलख जगाने कई बार बापू रांची आए और उनके नेतृत्व में इस शहर के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने भी खुलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया, आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा गांधी एक विचारधारा है और वर्तमान सरकार गांधी के विचारों, सिद्धांतों को कुचलने का काम कर रही है। अहिंसा के मार्ग पर चलना आज पूरी दुनिया की जरूरत है और जब तक यह दुनिया रहेगी बापू के सत्य और अहिंसा के विचार जीवंत रहेंगे।

Leave a Reply