Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

भारतीय प्रबंध संस्थान राँची में मना हिन्दी पखवाड़ा 

रांची,  झारखण्ड  | सितम्बर  | 24, 2021 :: भारतीय प्रबंध सस्थान रांची मे दिनांक 13/09/2021 से दिनांक 27/09/2021 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह में भारतीय प्रबंध सस्थान रांची के निदेशक, डॉ शैलेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित किया।
संस्थान नें हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमे संकायगण, कर्मचारीगण और छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि – डॉ जंग बहादुर पांडे, प्रध्यापक (रिटायर्ड), हिन्दी विभाग, रांची विश्वविद्यालय – द्वारा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुस्तक प्रदान कर पुरष्कृत किया गया ।
प्रतियोगिताओं के विजेता हैं:
1.आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री अजय कुमार एबं द्वितीय पुरस्कार श्री अविनाश आनंद
को तथा तृतीय पुरस्कार श्री शैताब सिन्हा को जाता है। छात्र/छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार अंकित सिंह एबं द्वितीय पुरस्कार सिद्धान्त रिचार्या तथा तृतीय पुरस्कार सुश्री अरसीन कौर को जाता है।
2.कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री सतीश कुमार एबं द्वितीय पुरस्कार श्री अविनाश आनंद तथा तृतीय पुरस्कार श्री नवल कुमार सिंह को जाता है। छात्र/छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार दीपक कुमार एबं द्वितीय पुरस्कार आकाश दीप तथा तृतीय पुरस्कार श्री अंकित सिंह को जाता है।

Leave a Reply