Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

शिबू सोरेन से मिले कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल, कहा दिशोम गुरु का योगदान हमेशा स्मरणीय

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 09, 2024 ::

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की भी मंगलकामना की।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि शिबू सोरेन हमारे आदर्श हैं। झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा है। अगल राज्य बनाने की इन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। झारखंड समेत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के लाखों आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान हमेशा स्मरणीय है। राष्ट्रीय स्तर पर गुरू जी के प्रति अलग सम्मान है। दिशोम गुरु के जिक्र के बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती।

Leave a Reply