राची, झारखण्ड | मई | 14, 2024 ::
डंगरा टोली के पास फातिमा नगर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी तथा आदिवासी नेता और झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने फीता काटकर किया। इस मौके पर रोशन कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर श्री तिर्की का स्वागत किया। श्री तिर्की ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार के कार्य में लग जाएं । बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों की जानकारी दें। इस बार रांची लोकसभा से हमारी जीत पक्की है। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के स्थानीय लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।




