Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी महाविद्यालय मे मनी पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती

राची, झारखण्ड  | अगस्त   23, 2024 ::

मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा “पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा जयंती” कार्यक्रम मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार थे । कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. मनोज कुमार के द्वारा पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन मुंडारी भाषा के सहायक प्राध्यापक डॉ. खातिर हेमरोम द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि का स्वागत जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, के विभागाध्यक्ष श्रीमती महामनी कुमारी द्वारा सम्मानस्वरूप झारखंडी संस्कृति सॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा को याद करते हुए बतलाया गया कि पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा ऐसी महान हस्ती थे जिन्होंने शिक्षा और संस्कृति दोनों के लिए कार्य किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक(खोरठा), डॉ. अशोक कुमार, सहायक प्राध्यापक(कुड़माली), श्रीमती सुमंती तिर्की, सहायक प्राध्यापिका(कुरुख),श्रीमती संगीता तिग्गा,सहायक प्राध्यापक(नागपुरी), डॉ. कृष्णकांत,सहायक प्राध्यापक(वाणिज्य) के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply