Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा मनाया गया मातृत्व दिवस

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा सत्र 2024–25 में आज दिनांक 13 मई 2024 को मातृत्व दिवस हंगर गार्डन, किशोरगंज चौक, हरमू रोड, रांची में मनाया गया।

मातृत्व दिवस के अवसर पास विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉक्टर माया नरंग उपस्थित थी। डॉक्टर माया नरंग को संस्थापिका अध्यक्ष सुमिता लाठ ने दुपट्टा और संयोजिका पूजा एवं कविता ने पौधा देकर सम्मानित किया और उनका मान बढ़ाया। डॉ माया नारंग ने कार्यक्रम की काफ़ी सहराना की और कहा कि कोई भी स्त्री को सबसे सुखद एहसास तब होता है जब वो माँ बनती है । साथ ही उन्होंने कहा किसी भी माँ को बच्चों को कभी मारना नहीं चाहिए , प्यार से समझाना चाहिये , हर माँ एक सुपर वुमन है ,

अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कार्यक्रम को सुपरवाइज़ करते हुए मातृत्व दिवस की शुरुआत वेलकम ड्रिंक एवं स्नैक्स से करवाया । संयोजिका पूजा एवं कविता ने कई तरह के गेम्स खिलाए , माँ & बेटी का रैंप वाक भी हुआ , जिसमे कोमल झुनझुनावाला एवं भव्या झुनझुनवाला विनर रही , गेम्स की विनर स्वेता अग्रवाल एवं पूजा जैन विनर रही । खाने की भी अच्छी वेवस्था की गई थी । शाखा की मेंबर्स के अलावा बाहरी महिलाओ ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया , सबने काफ़ी इंजॉय किया ।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया शाखा उपाध्यक्ष सह मातृत्व दिवस कन्वेनर पूजा अग्रवाल और संयोजिका कविता सोमानी ने इस कार्य की रूप रेखा को बहुत ही. शानदार तरीके से सजाया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सुभा सुमिता लाठ विनीता बिहानी मीना ताइवला कंचन सोमानी सरिता बथवाल रंजू मालपनी पूजा जैन निर्मला मनीषा आशा कविता जालान कोमल सविता स्वेता संगीता अन्य मेंबर्स उपस्थित थी ।

इस कार्यक्रम में क़रीब 50 लोगो ने हिस्सा लिया ।

Leave a Reply