Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

सरना रत्न वीरेंद्र भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से

रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 14, 2022 :: राजधानी रांची के हरमू मैदान में 16 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर 2022 तक आदिवासीके कता मंच के बैनर तले आयोजित सरना रत्न वीरेंद्र भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के सफलतम आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। ब बैठक की अध्यक्षता हेमंत गाड़ी ने की। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है और मैदान का समतलीकरण के साथ-साथ साज सज्जा का भी काम अंतिम चरण में है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही है। दर्शकों के लिए विशेष सुविधा व पार्किंग सुविधा भी मुहैया कराया जाएगा। हर मैच में खिलाड़ियों के लिए मैन ऑफ द मैच सहित कई तरह के आकर्षक पुरस्कार दिये जाएंगे। हर मैच में गणमान्य सामाजिक धार्मिक अगुआ के साथ-साथ कई राजनेता शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार के रुप में 251001 रुपया द्वितीय पुरस्कार ₹151000 के साथ थर्ड फोर्थ दोनों टीमों को पंद्रह ₹15000 की राशि दी जाएगी।फाइनल मैच में स्टार खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया जाएगा सभी मैचों को देखकर मैन ऑफ द सीरीज आयोजन समिति की ओर से 42 इंच का एलईडी टीवी
भी दिया जाएगा।फाइनल मैच के दिन लड़कियों का एक फ्रेंडली मैच होगा जिसमें लड़कियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से नारायण उरांव हेमंत गाड़ी, पंकज टोप्पो, विशाल तिग्गा ,राजू तिग्गा, कृष्णा उरांव, रवि तिग्गा देवचरण कच्छप सहित कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply