रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 02, 2021 :: कुछ दिन पूर्व श्री संजीव विजयवर्गीय , उप – महापौर , राँची को राँची शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे रह रहे आम नगरिकों के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई की उन्हें राशन लेने हेतु अपने नजदीकी राशन डीलर की जगह क्षेत्र से दूर दूसरे राशन डीलर के पास जाना पड़ता है . चूंकि राशन कार्ड में उक्त राशन डीलर का नाम अंकित है इस गभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए श्री संजोव विजयवर्गीय , उप – महापौर , राँची ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर समस्या का निदान करने हेतु बात कहीं । अब किसी भी नागरिक को अपने निकटतम राशन डीलर की जगह दूर जा कर दूसरे डीलर से राशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी । क्योंकि सितम्बर माह से राशन कार्ड पर अंकित राशन डीलर से ही राशन लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है । अब आम नागरिक राँची शहर में कहीं से भी अपने राशन कार्ड पर राशन ले सकती है । एक राशन डीलर के ऊपर अब आम नागरिकों को निर्भर नहीं रहना होगा । अतः राँची के उप – महपौर श्री संजोव विजयवर्गीय आम नागरिकों से अपील करते हैं कि आप अपने निकटतम राशन डीलर से राशन प्राप्त कर सकते हैं । यह आप अपने सुविधानुसार राची शहर में अवस्थित किसी भी राशन डीलर से राशन प्राप्त कर सकते है । सधन्यवाद । प्रदीव रवि उप – महापौर के निजी सचिव
Related Articles
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा गुरमुखी भाषा सीखने के लिए कक्षा शुरू
रांची, झारखण्ड । मई | 20, 2018 :: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा गुरमुखी भाषा सीखने के लिए कक्षा शुरू की गई. गुरुद्वारा के बेसमेंट में सुबह 7.30 बजे से कक्षा शुरू हुई जिसमें बच्चे नौजवान समेत 25 लोग शामिल हुए.लोगों को गुरमुखी भाषा सीखने के लिए प्रेरित करने के लिए सभा द्वारा हर वर्ष […]
राज्य में संघी फासिस्ट भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है : भाकपा माले
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 23, 2024 :: इंडिया गठबंधन की झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए भाकपा माले राज्य कमिटी तमाम झारखंडियों और इंडिया गठबंधन के मित्रों एवं समर्थकों को बधाई देती है. राज्य में संघी फासिस्ट भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है और जल-जंगल-जमीन के लिए संघर्ष करनेवाली […]
मुख्यमंत्री से मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने का आग्रह करूंगा : शमशेर आलम
राची, झारखण्ड | जुलाई 13, 2024 :: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने कटमकुली बस्ती में विगत दिनों मॉब लिंचिंग में मारे गये अख्तर अंसारी के परिवारजनों से मुलाकात की। शमशेर आलम ने पीड़ित परिवारों को संतावना देते हुए अपने निजी कोष से 21000/- रूप्ये का आर्थिक […]



