Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय

सिविल डिफेंस ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपना पहला कीर्तिमान किया स्थापित

 

 

मनाली, हिमाचल प्रदेश | मई | 06, 2018 :: भारतीय सिविल डिफेंस के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया।
आज तक आपने भारतीय सेनाओं को तो पर्वतारोहण के कीर्तिमान स्थापित करते देखा होगा लेकिन बीते शुक्रवार को सिविल डिफेंस ने भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपना पहला कीर्तिमान स्थापित किया ।

 

डायरेक्टर जनरल सिविल डिफेंस (भारत सरकार) व राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविधालय (नागपुर) के द्वारा पहली बार सिविल डिफेंस हिमालयान ट्रेनिंग कैंप का आयोजन दिनांक 1-5-18 से 6-5-18 प्रीनी (मनाली, हिमाचल प्रदेश) में किया गया। इस कैंप का उद्देश्य सिविल डिफेंस के वालंटियरों और अधिकारियों को हिमालय की विषम परिस्थितियों में रेस्कयू के लिए तैयार करने के साथ साथ पर्वतारोहण में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना था। इसके लिए श्री जी एस सैनी (डायरेक्टर, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविधालय (नागपुर) ) की अध्यक्षता में समस्त भारत से 28 वालंटियरों को लेकर डी. जी. (सिविल डिफेंस) ने 30-4-18 को दिल्ली से सिविल डिफेंस का झंडा देकर लक्ष्य की ओर रवाना किया। इस टीम के मुख्य ट्रेनर श्री भुवन पटेल ने पूरी टीम के साथ प्रीनी (मनाली, हिमाचल प्रदेश) से पीरपंजाल पर्वतश्रंखला के देव टिब्बा नामक चोटी की ओर लगभग 15000 फुट की ऊँचाई पर सिविल डिफेंस का परचम शुक्रवार (4-5-18) को सुबह 11.00 बजे लहरा दिया। इसमें दिल्ली से श्री राहुल सूदन (एस एस ओ, सिविल डिफेंस, दिल्ली) के साथ ललित गोयल (विवेक विहार डिवीजन) , हरि ओम शुक्ला, गुलशन कुमार (गांधी नगर) अग्रणी रहे। दिल्ली से 4, नागपुर से 8, उत्तर प्रदेश से 3, कर्नाटक से 4, उड़ीसा से 1, एवं राजस्थान से 9 अधिकारी व वालंटियर टीम का हिस्सा रहे।

Leave a Reply