Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

राज्य स्तरीय फोटो प्रतियोगिता में धनबाद से चंदन पाल प्रथम, सुभोजित घोषाल द्वितीय

धनबाद, झारखण्ड | सितम्बर | 01, 2020 :: धनबाद जिले के चंदन पॉल और सुभोजित घोषाल पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया।19 अगस्त 2020 को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के शुभ अवसर पर झारखंड फोटोग्राफर्स फेडरेशन, राँची के द्वारा “LENSATION” के नाम से संपूर्ण झारखण्ड राज्य स्तर पर ऑनलाइन वेडिंग फोटो कंटेस्ट का आयोजन किया था , उस पर चंदन पॉल प्रथम स्थान और सुभोजित घोषाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निकोन के मेंटर एवं भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजीव रंजन सिन्हा एवं राँची के वरिष्ठ फोटोग्राफर विश्वनन्दी थे। फ़ोटो की संख्या ज्यादा होने के कारण निर्णायक मंडल को भी कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। प्रतियोगिता में प्रथन स्थान धनबाद के चंदन पॉल , द्वितीय स्थान धनबाद के सुभोजित घोषाल , तृतीय स्थान जमशेदपुर के अनूप गोह, इसके साथ ही लोहरदगा के प्रवीण कुमार एवं रांची के दीपक राज को सांत्वना पुरस्कार मिला। चंदन पॉल और सुभोजीत घोषाल वर्तमान में धनबाद से फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत है । साथ ही सुभोजीत और चंदन धनबाद के एक जाने माने वीडिंग फोटोग्राफर है। चंदन पॉल और सुभोजित घोषाल दोनों को इस सफलता पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बापी घोषाल , महासचिव अभिमन्यु कुमार , मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडे, झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के उपाध्यक्ष सह झारखंड फोटोग्राफर फेडरेशन राँची के अध्यक्ष शिव गुप्ता, सचिव महेश राव एवं झारखंड फोटोग्राफर फेडरेशन रांची के गवर्निंग बॉडी सभी विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply