राची, झारखण्ड | मई | 10, 2023 :: पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एव युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस हेतु बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी,रांची में
बालक एव बालिका हेतु 02 मई से प्रारंभ प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।
इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने लगभग 200 खिलाड़ियों
के बीच प्रशिक्षण शिविर की महत्ता ,चयन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया एवम खेल से जुड़े अपना अनुभव साझा किया व सभी खिलाड़ियों को शुभ कामना दी।
इस अवसर पर चयन अध्यक्ष देव शंकर दास उपनिदेशक साझा, खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह,सतीश मिज, अजय सुभाष तिर्की ,गोपाल तिर्की ,अनीता तिर्की ,सुनील कुमार महली, प्रेमचंद तिर्की, कालीचरण महतो, हरेंद्र सिंह, योगेश यादव, सचिदानंद महथा, शंकर पाल समेत अन्य उपस्थित थे।
![](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0152-1210x576.jpg)