Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

सेंटर ऑफ एक्सेलेंस हॉकी रांची की रोपनी कुमारी एवम महिमा टेटे एशिया कप के लिए चयनित

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2023 :: पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एव युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा रांची में संचालित (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) बालिका हॉकी सेंटर की प्रशिक्षु रोपनी कुमारी एवम महिमा टेटे का चयन 2 जून से 11 जून 2023 तक जापान के काकामिंघारा शहर में आयोजित जुनियर महिला एशिया कप
के लिए किया गया है।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार,खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक साझा देव शंकर दास,खेल समन्वयक मनोहर टोपनो,साझा,खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह,कोच आदम होरो, करूणा पूर्ति समेत खेल विभाग के अधिकारियों एवम खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Reply