Breaking News Latest News झारखण्ड

केन्द्रीय सरना समिति ने बिरसा मुंडा को किया याद

राची, झारखण्ड  | जून |  09, 2025 ::

रांची। बिरसा मुंडा शहादत दिवस के मौके पर सोमवार को कोकर स्थित समाधि स्थल पर केंद्रीय सरना समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई। इस दौरान समाधि स्थल पर अगरबत्ती व पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धाजंलि दी गई। मौके पर केन्दीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया। आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज हमलोग संकल्प लेते हैं कि बिरसा मुंडा का सपना पूरा को पूरा करेंगे जल, जगल, जमीन की रक्षा कर उनके सपनों को पूरा करेंगे साथ ही साथ झारखंड राज्य का विकास में योगदान भी देगें।

वहीं मौके पर सरना समिति के केंद्रीय महासचिव रूपचंद ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पहला महापुरुष थे, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों, जमींदारों और शोषकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। बिरसा मुंडा आदिवासीयों के सबसे बड़े नेता थे। इस मौके पर प्रकाश हंस, मुन्ना उराँव, जेवियर कच्छप, सचिन कच्छप, अभिषेक लकड़ा, मुन्ना खान, आर्यन महता, नसीम खान, अशुतोष, गोलू, राजू उंराव, अनिल कच्छप, जोगू तिर्की आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply