Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद पर :: नारों से गूँज उठा पतरा गोंदा गाँव

राची, झारखण्ड | अगस्त | 23, 2023 ::

भारत का चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद पर पहुंच गया है।
लैंडर विक्रम के चांद की धतरी पर उतरते ही भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास रच दिया।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाली भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।
लैंडर विक्रम ने भारतीय समय अनुसार शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की धतरी पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
लैंडिंग होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय चंदयान के नारों से पतरा गोंदा गाँव गूँज उठा।

चंद्रयान-3 की सफलता पर झारखंड सहित पूरे देश में जश्‍न का माहौल है।
समाज सेवी दीपक गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
कहा आज भारतीयों खासकर भारतीय वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ा है चंद्रयान – 3 का यह प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में मीलका पत्थर है और इससे चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारत के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई है।
वजह यह है कि अब तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है।

Leave a Reply