Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

सीबीएसई क्लस्टर 3 के चार दिवसीय एथलेटिक्स मीट का शुभारम्भ

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   11, 2024 ::

विकास वि‌द्यालय में आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्लस्टर 3 के अधीन चार दिवसीय एथलेटिक्स मीट का शुभारम्भ एक भव्य समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय महिला हॉकी टीम की वर्तमान कप्तान सुश्री सलीमा टेटे, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विजय कुमार मिश्रा डायरेक्टर मेडिकल भगवान् महावीर मेडिका सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, रांची, ने कार्यक्रम की गरिमा बढाई। सी बी एस ई के आब्जर्वर चंद्रेश्वर दास, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सी डी सिंह, एस के पांडेय एवं अनवर हुसैन आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों व निदेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों आगंतुक अतिथियों तथा प्राचार्य विकास विद्यालय ने सीबीएसई के अधिकारिक ध्वज का इंझंडोत्तोलन कर कार्यक्रम को एक मूर्त रूप दिया तथा मुख्य अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया इसके उपरांत विकास वि‌द्यालय के छात्रों के समूह ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं छात्र-छात्राओं के एक दूसरे समूह ने बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान के लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

कार्यक्रम में विकास विद्यालय के प्राचार्य पी एस कालरा ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित इस क्लस्टर 3 के खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी छात्र छात्राएँ भरपूर मेहनत कर आगे बढ़ते रहें और अपना भविष्य निर्माण कर सकें। उपरांत इसके बतौर मुख्य अतिथि डॉ अजित कुमार सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र- छात्राएँ इसी प्रकार लगातार मेहनत करते हुए अपने स्कूल, अपने क्षेत्र, राज्य तथा देश के लिए खेलते हुए अपने राष्ट्र का नाम रौशन करते रहे।”

सुश्री टेटे ने अपने सम्बोधन में सभी खिलाड़िओं के साथ अपने अनुभव के आधार पर कहा कि आपका एक समर्पित खिलाडी बनने की यात्रा इस मैदान तक सीमित न रहे। आप सभी अपना 100 प्रतिशत देंगे तभी आप सच्चे खिलाड़ी बन सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में 130 से अधिक स्कूलों के लगभग 1400 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य एथलेटिक स्पर्धाओं में 1500 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर, लॉन्ग जम्प, शॉर्ट पुट (4 किग्रा और 5 किग्रा), और डिस्कस थ्रो (1 किग्रा) शामिल थे, जो सभी प्रतिभागियों के समर्पण, एकता, परिश्रम तथा धैर्य को दर्शाता हैं। यह प्रतियोगिता सितम्बर 11 से 14, 2024 तक विकास विद्यालय, रांची के मुख्य मैदान में चलेगी ।

 

Leave a Reply