Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

भीषण गर्मी मे दही की लस्सी का वितरण

राची, झारखण्ड | जून | 13, 2023 :: संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।
इस संस्था के द्वारा गरीब असहाय ज़रूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं।
संस्था के सदस्यों के द्वारा 5 फरवरी 2022 से प्रत्येक रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे के महाप्रसादका वितरण किया जा रहा था मगर इस वार बहुत ज्यादा गर्मी पड रही है गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने अभी कुछ सप्ताह तक निःशुल्क अन्नापूर्णा भंडारे के साथ साथ निःशुल्क जलजीरा शर्बत,आम का जुस,दही की छाछ,दही की लस्सी, आइसक्रीम वगैरह निःशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया है।

संस्था के द्वारा आज मंगलवार दिनांक 13 जुन 23 को भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था ने श्रीमती विधा देवी अग्रवाल के सौजन्य से आज राजस्थान के हल्दीराम द्वारा निर्मित 1100 बोतलबंद दही की लस्सी का निशुल्क वितरण पुंदाग(T.O.P.) थाना के पिछे स्थित संस्था निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल, राधिका,सदानंद सेवा धाम आश्रम) के प्रांगण संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की उपस्थिती मे किया गया ।
लस्सी वितरण का महान कार्यक्रम की शुरुआत आज संस्था की महिला मंडल कि रेखा पोद्दार, उर्मिला पाड़िया एव विष्णु सोनी के हाथों से राहगीरों, स्कुल के बच्चों एवं जरूरतमंदों के बीच हल्दीराम द्वारा निर्मित 1100 बोतलबंद दही की लस्सी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

आज मंगलवार दिनांक 13 जुन 2023 को लगभग 1100 से ज्यादा राहगीरों छात्र छात्राओं एव जरूरतमंदों के बीच संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पुर्णमल सर्राफ ओमप्रकाश सरावगी,पवन पोद्दार(ताउ) बिष्णु सोनी एव मनीष सोनी,चन्द्रदिप साहु, धीरज कुमार गुप्ता एवं महेश वर्मा, बंसत वर्मा के द्वारा दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक लगभग 2 घण्टे तक दही की लस्सी का वितरण कर सेवा की गई। पड रही भीषण गर्मी को देखकर संस्था के सदस्यों ने निःशुल्क जलजीरा शर्बत,आम का जुस,मैगो पंच जुस, दही की छाछ आइसक्रीम वगैरह का वितरण संस्था के लोगों के सहयोगसे कर रहे है।

आज मौसम बहुत ही गर्म था उसके पश्चात भी संस्था के सभी सदस्य दो घण्टे तक राँची निवासी विधा देवी अग्रवाल एव उनके परिवार के सौजन्य से दही की लस्सी का निःशुल्क वितरण करने मे लगे रहे।

प्रणामी निःशुल्क आइसक्रीम, शर्बत वितरण की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे के साथ साथ पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद प्रणामी सेवा धाम आश्रम) के प्रांगण में संस्था के द्वारा की जाती रहेगी।

आज के लस्सी वितरण की सेवा के महान कार्य में संस्था के विजय जालान अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, सुरेश भगत शिवभगवान अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता,चन्द्रदिप साहु, महेश वर्मा परमेश्वर साहु एवं इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply